⚘⚘⚘⚘⚘⚘ ⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘
काश ये साल भाग्यशाली हो जाए,
जीवन में खुशियों का नया सवेरा हो, 
जगमग हर रात दिवाली आए,
सतरंगी इंद्रधनुषी रंगों से---
होली की छटा छा जाए,
काश ये साल भाग्यशाली हो जाए, 

नया सवेरा ऐसा आए---
सूरज की किरणों से जलकर--- 
रोग विकार दूर भगाएं, 
समृद्धि की बारिश हो, 
धूप खुशी की चारों तरफ फैल जाए, 
काश ये साल भाग्यशाली हो जाए,

धुंध गमों की ना हो जीवन में,
सुख की छांव हो जीवन में,
सूरज की जगमन किरणों सा--- 
जीवन सब का कुंदन हो जाए,
काश यह साल भाग्यशाली हो जाए,

ना हो कोई भ्रष्टाचारी,
ना ही कोई अत्याचारी,
ना बिछड़े कोई बच्चा मां से,
ना कोई आतंक फैलाए,
काश ये साल भाग्यशाली हो जाए ।

संगीता वर्मा✍✍