यूँ तो हजारों भाषाएं है यहाँ
लेकिन हिंदी भाषा जैसी ओर है कहाँ
इसका हर रूप है बड़ा निराला
चाहे हो मथुरा,चाहे हो ज्वाला
हर जगह बस हिंदी का ही बोलबाला!

यूँ तो हम बोलते हैं ओर भी भाषाएं
लेकिन हिंदी भाषा की अपनी है आशाएं
ये भाषा दिल का हर जज्बात बता सकती है
जो कमाल ना कर सके इंग्लिश
ये भाषा ऐसा अपना कमाल दिखा सकती है!

पूरा का पूरा बॉलीवुड इस भाषा से ही तो चलता है
हर गीतकार यहाँ इस भाषा में गीतों को रचता है
चाहे हो कोई मराठी,चाहे हो बंगाली
चाहे हो पंजाबी या चाहे हो गुजराती
हर कोई बॉलीवुड में इस भाषा को बोलता जाए
इस भाषा के ही सहारे बॉलीवुड में नाम कमाए!

चाहे हो टेलीविजन या चाहे हो आकाशवाणी
हर स्थान पर हिंदी की सबसे अधिक है वाणी
लेकिन फिर भी आजकी पीढ़ी
हिंदी बोलते बहुत शर्माए
टूटी फूटी हो चाहे इंग्लिश
लेकिन इंग्लिश बोलना चाहे!

हिंदी के शब्दों में करके इंग्लिश के मिश्रित शब्द
बोलती आज की पीढ़ी करती हर भाषा को पस्त
चाहे सीखो ओर भी भाषा लेकिन ना हिंदी का अपमान करो
ये अपनी है मातृभाषा सब मिलकर सम्मान करो
हम सब है भारतवासी,गर्व से बोलो सब मिलकर
हिंदी ही है राष्ट्र की भाषा, सब बोलो ये मिलकर


कोमल भलेश्वर
यमुनानगर ,हरियाणा