उफ्फ ये कहांँ आ गए हम
अपनी भारतीय संँस्कृति को छोड़कर
पश्चिमी संँस्कृति को अपना रहे है हम
उफ्फ ये कहांँ आ गए हम
अपनी संस्कृति की दाल साग रोटी नहीं खाकर
पिज्जा बर्गर चौउमिन खाकर स्वास्थ्य खराब कर रहे हम
उफ्फ ये कहाँ आ गए हम
हिंदी भाषा को महत्ता न देकर
अंग्रेजी भाषा को ज्यादा महत्व दे रहे हैं हम
उफ्फ ये कहाँ आ गए है हम
अपनी संस्कृति के परिधान को छोड़कर
पश्चिमी परिधान को अपना रहे है हम
उफ्फ ये कहाँ.आ गए है हम
शिष्टाचार को छोड़कर
भ्रष्टाचार को अपना रहे हैं हम
उफ्फ ये कहांँ आ गए हम
माँ बाप को वृद्धाआश्रम मे भेजकर
माँडर्न सोसायटी को अपना रहे है हम
उफ्फ ये कहाँ आ गए है हम
बचपन की बेफिक्री को धुएंँ मे उड़ाते थे
जिंंदगी के जाले मे फँस गए है हम
शिल्पा मोदी✍️✍️

0 टिप्पणियाँ