मेरे दिल की स्पेशलिस्ट है वो,
ईश्वर का दिया नायाब गिफ्ट है वो।
जो अनकहे ही समझ लेती है दिल की बातें,
  तभी तो सभी रिश्तों से विशिष्ट है वो।
जब कभी जिन्दगी में भर जाती है कड़वाहट ,
लौट आती है उससे मिलती एक मिठास कितनी स्वीट है वो।
प्यार वेपनाह लुटाती हर आह पर दौड़ आती,
जताने के नाम पर म्यूट है वो।
मेरी रग रग का मर्ज समझती,
एक दो की नही सारे मर्जों की स्पेस्लिस्ट है वो।
ममता की मूरत है ईश्वर की दी नेमत है,
तारीफ  तेरी सूरज को दिया दिखाना, कितनी क्यूट है तू।

   💞💞मेरी माँ💞💞

अंजू दीक्षित ,
बदायूँ,उत्तर प्रदेश।