अब तक आपने पढा जासूस इंस्पेक्टर रजत शुक्ला के पास कमिश्नर का फोन आता। वो सबरवाल व्रदर्स के शोरूम से हीरे गुम होने की तफ्तीश के लिए बोलते है। और रजत शुक्ला अपने असिस्टेंट के साथ खोजबीन के लिए निकल पडते है पूछताछ के बीच आगे"""""""""
आप स्विमिंग ब्वाय को काँल कीजिए अभी आने का बोलिऐ"दिनेश जी की ओर मुखातिब होकर बोले रजत शुक्ला "जी सर अब तक सब लोग सोफे पर बैठ चुके थे। दिनेश जी काँल करके वही आ गये ।उन्होने गिलास मे पानी भरकर रजत शुक्ला की ओर बढाया। पानी का घूँट भरते हुए रजत शुक्ला ने शुक्रिया बोला। फिर वो आगे बोले""""""
जब तक स्विमिंग ब्वाय नही आता आगे की बाते डिस्कस कर ले"रजत शुक्ला बोले"जी सर दोनो भाई एक साथ बोले "" स्विमिंग के बाद हम दोनो ने थोडी सी वाइन ली फिर घर आकर सो गये घर इसी शोरुम के ऊपरी हिस्से मे है और घर के बाकी सदस्य रजत शुक्ला ने अगला सवाल बिना देर किऐ पूछा "जी वो सब बेटी के घर गए हैं। कल ही उसकी ननद की शादी है सुरेश जी बोले "कितने सदस्य है आपके घर में "जी मेरी पत्नी और दो बेटे दिनेश भाई की एक बेटी कुल मिलाकर
सात सदस्य सुरेश जी बोले "सातवाँ कौन""" हमारा नौकर लक्षमण गिरि "वो अभी कहाँ है। जी यही कही होगा। सुरेश जी बोले "शायद खाना बना रहा होगा। उसे भी बुलाइऐ रजत शुक्ला बोले "सर बाहर कोई लडका आपसे मिलने आया है ।गार्ड ने आकर बोला "उसे अन्दर ले आओ सुरेश जी बोले "वो लडका अन्दर आ गया पुलिस को देख कर वो लडका सहम गया। रजत सर उसे देखते ही समझ गये की वो निर्दोष है।
अब तक गिरि भी आ गया ।उन दोनो से पूछताछ करने के बाद रजत शुक्ला ने उन्हें जाने का बोल दिया। और उन्हें शहर के बाहर न जाने की तकीद की "अच्छा सुरेश जी ऐ लडका गिरि ये कैसा है मेरा मतलब विश्वास के कबिल है या नही"""""""
बहुत भला है सात साल में उसने एक भी बार शिकायत का मौका नही दिया। हमारे ऊपर आने के बाद यही पूरे घर और शोरुम की रखवाली करता है शोरुम के पीछे ही दो रूम दे रखे है वो वही अपनी पत्नी के साथ रहता है। बस रात मे चार घन्टे के लिए सोने जाता हैं। बहुत विश्वास पात्र है। सुरेश जी बोले "
चार घन्टे रखवाली कौन करता है। रजत सर बोले 'जी गार्ड ""
रजत सर सोच मे पड गये। अच्छा एक बात बताइऐ "इस बिजनेस मे कोई तीसरा भी आपके साथ है। """"""
जी सर हमारे पार्टनर जयस जैन" कुछ हडबडा से गए सुरेश जी "उनकी ओर पानी का गिलास बढाते हुए रजत सर बोले आप पानी पीकर रिलैक्स हो जाईऐ फिर बताइऐ"एक ही घूँट मे पूरा गिलास खाली कर दिया सुरेश जी ने """"""""
सर जयस जी ने उस समय हमारी सहायता की थी जब हमारा बिजनेस पूरी तरह तबाह हो चुका था। वो हमारे जीवन में मसीहा बनकर आऐ """"दिनेश जी बोले उनपर शक करना भगवान पर शक करने के बराबर है। """""'"
बात दो साल पहले की है। मेरी पत्नी कैन्सर की वजह से हमे छोड गई "मेरा मन बिजनेस की तरफ से उदासीन हो गया। मै कभी दुकान मे आता ही नहीं था। सुरेश पर घर की सारी जिम्मेदारी आ गई थी। मेरी बेटी गितू भी अब सुरेश की जिम्मेदारी थी। दोनो तरफ की भागदौड़ सुरेश बिजनेस न सम्भाल पाया। और हम फुटपाथ पर आ गए। यहाँ तक की दुकान बिकने की नौबत आ गई "फिर हमारी जिन्दगी मे आऐ जयस भाई जो बिजनेस दुनिया के चमकते हुऐ सितारे थे। वो आऐ थे। शोरुम का सौदा करने "उन्होने हमे एक मौका दिया और पार्टनर बना लिया """"""""कृमश: आगे जारी """"भाग =4

0 टिप्पणियाँ