अपने ही बेटो को छोड़ क्यु दिया
पेट मे भी पाला तूने
पोषण किया
सह के अनादर ये क्या किया मा मेरी माँ तूने,,,,,,
दी थी जो शिक्षा वो
काम ना आयी
दुनियां की रंगत में
तू ना भायी
घर से निकाला बदनाम है किया
बेटा समझ के छोड़ क्यू दिया
माँ मेरी माँ तूने ये क्या किया
दिया था निवाला वो
हवाला बन गया
बेटा अपनी माँ का
रखवाला बन गया
छोड़ के जमीन जायदाद को तू माँ
आश्रम में सोई आज किसके लिए
मा मेरी माँ तूने ये क्या किया
बेटा समझ के छोड़ क्यु दिया
संध्या पंवार

0 टिप्पणियाँ