बहनो का आपस का प्यार
ईश्वर का दिया हुआ अनूठा उपहार
❤️❤️❤️❤️❤️
छिड़कती है एक दूजे पर जान
परिवार मे है इनका नाम
खून का हो या दिल का रिश्ता
निभाती हैं जब तक जान मे हैं जान
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
जरूरत पड़ने पर बन जाती हैं
एक दूजे की मांँ
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
ममता की छावँ का आचँल
डाल ममत्व का कराती है अहसास
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
अपनी आखोँ से दिखाती हैं दुनिया
करवाती हैं अच्छे बुरे की पहचान
❤️❤️❤️❤️❤️❤️
लड़ती हैं झगडती हैं पल भर के लिए
झट से गले लगाकर बहुत सारा
न्यौच्छावर करती है प्यार
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
बिना कुछ कहे समझ जाती है
एक दूजे की तकलीफ को
❤️❤️❤️❤️❤️❤️
भला बुरा मजाल है कोई कहे
शेरनी बनकर भिड़ जाती हैं
❤️❤️❤️❤️❤️❤️
हँसती है हँसाती है
आपस मे मजबूत
जोड़ बनकर रहतीं है
❤️❤️❤️❤️❤️❤️
सच्ची सहेली होती है
एक दूजे की
दुनिया की कोई ताकत
जुदा कर सकता नहींं
ऐसा होता है बहनों
का आपस का प्यार
सबसे प्यारा सबसे अनोखा
देता है सब इनकी मिशाल
शिल्पा मोदी✍️✍️

1 टिप्पणियाँ