हाथों की लकीरों मे विश्वास न कर
ये आड़ी तिरछी लकीरें बनती बिगड़ती रहती है
जिन्हें खुद पर भरोसा नहीं होता है
वही हाथो की लकीरों को देखने
या दिखाने मे उलझे रहते है
मेहनत ही सफलता की असल कुंजी होती है
भाग्य मे जो लिखा रहता है वही मिलता है
न ज्यादा न कम मिलता.है
जिनके हाथ नहीं होते है
क्या उनके भाग्य नहीं होते
वो अपने कर्मों पर विश्वास रखते है
अपना भाग्य अपने परिश्रम से लिखते है
शिल्पा मोदी✍️

2 टिप्पणियाँ