बीत जाएगा,बीत जायेगा
ये मुश्किल का दौर हैं बीत जाएगा।
हर तरफ खुशहाली होगी,फिर दोस्तों का काफिला होगा।
सारा जहां मुस्कुराएगा।
बीत जाएगा,बीत जाएगा
ये मुश्किल का दौर हैं बीत जाएगा।
जब सब ठीक हो जायेगा तो हमे खुद से एक वादा करना होगा कि हम प्रकृति से प्यार करे उसकी सभाल करे,ताकि फिर से ये वक्त न आए दुबारा।
बीत जाएगा,बीत जाएगा
ये मुश्किल का दौर हैं बीत जाएगा।
हम होंगे कामयाब इस वादे को पूरा करने में हर तरफ हरियाली होगी,कल कल करता पानी, पक्षियों की चेहचाहट से गूंजेगी
सारी जमी,फिर से सारा जहां मुस्कुराएगा।
बीत जाएगा, बीत जाएगा
ये मुश्किल का दौर हैं बीत जाएगा।
हरप्रीत कौर

0 टिप्पणियाँ