"तेरे सारे सपनों को साकार कर दूं।
तुम उड़ो आसमां, मैं पंख तेरे नाम कर दूं।।
तेरे सारे ....
गर तेरी ख्वाहिश, है सारी दुनिया,
मैं यह जमीं तेरे नाम कर दूं।
तेरे सारे....
ग़म, दर्द जो हो, वो मैं चुरा लूं,
अपनी सारी खुशियां तेरे नाम कर दूं।
तेरे सारे.....
तेरे अरमानों को पूरा करने,
अपनी सारी जिंदगी तेरे नाम कर दूं।
तेरे सारे.....
अंजाने में गर तुम कोई ग़लती करो,
तेरी गूस्ताखियों को, मैं माफ़ कर दूं।
तेरे सारे.....
सफ़र में गर मुश्किल भी आए,
क़दम लड़खड़ाने से पहले, मैं थाम लूं।
तेरे सारे.....
मौत भी आवाज दे तो, नाकाम कर,
अपनी हिस्से की साँसे तेरे नाम कर दूं।
तेरे सारे सपनों को साकार कर दूं।।"
                            
                             अम्बिका झा ✍️