माँ की ममता का, नज़राना, 
माँ का यूँ प्यार से, मुस्काना, 

माँ तो है, ममता की मूरत, 
कितनी प्यारी, उसकी सूरत, 

माँ तो है, प्यार का खजाना, 
दुलार है, उसको तो लुटाना, 

नन्हा सा प्यारा, दिल है उसका, 
प्यार को उसने, खूब पहचाना, 

इस दुनिया में वो, जब है आया, 
पहला स्पर्श माँ का, उसने पाया, 

पहले प्यार का, प्यारा सा किस, 
माँ का प्यारा, वो हर दम किस ।

                        ---------*--------

  काव्य रचना -रजनी कटारे
        जबलपुर (म. प्र.)