बचपन का प्यार कब परवान चढ़ गया 

हम देखते ही रह गए वह हमारी चाहत बन गया

बचपन मासूम ,निर्मल निष्कपट होता है 

बचपन का प्यार लिए हर बच्चा होता है 

रूठना मनाना पल भर में

 तू मेरा सबसे प्यारा दोस्त होता है 

 शरारत भरा यह बचपन प्यारा होता है

  आंखों से अठखेलियां कर प्यार से प्यारा होता है

  बचपन का प्यार एक सपना लगता है 

  यादों का मीठा एहसास सुहावना लगता है

  बिन बोले एक दूसरे की सब बात समझ जाते

   आंखों आंखों में बस सब बात कर जाते 

   खुशनसीब वह है जिसे बचपन का प्यार मिले 

   
हर किसी को कहा यह मुकाम हासिल होता है।।





                     मधु अरोड़ा