जय भोले बाबा, भोले भंडारी
शंभू शंकर ,हे पार्वती नाथ
सुन लो भगवन,अरज हमारी
देवों के देव हे!!! भोलेनाथ ।।
जय भोले बाबा, भोले भंडारी
आशीष दो ,हमको परमेश्वर
उबारो जब हो विपत्ति भारी
द्वार खड़े ,हम तेरे!!! ईश्वर ।।
जय भोले बाबा,भोले भंडारी
कर में त्रिशूल,शीश सोहे चंद्रमा
नन्दी है जिनकी, प्यारी सवारी
भक्तवत्सल ,है तुम्हारी गरिमा ।।
डम-डम-डम बाजत डमरू
छम-छम-छम नाचत शिवगण
सुर-ताल-संग छनकत घुंघरू
बम-बम-बम बोले सब भक्तगण ।।
हे जगत गुरु
रूद्र मृत्युंजय
जय -जय
शिव शंकर
जय -जय
ओम नमः शिवाय,ओम नमः शिवाय ,ओम नमः शिवाय
ओम नमः शिवाय ,ओम नमः शिवाय
💐💐💐🙏🙏🙏🙏🙏💐💐💐
मनीषा भुआर्य ठाकुर
कर्नाटक

2 टिप्पणियाँ