मुझे याद हैं तुम्हारा मुझसे टकराना,
तुम्हारा वापस खड़ा होना भी मुझे याद है...।।

मुझे याद हैं तुम्हारा मुझसे नजरें मिलाना,
तुम्हारा मुझसे नजरें चुराना भी मुझे याद है...।।

मुझे याद हैं तुम्हारा मेरा हाथ पकड़ना,
तुम्हारा मुझसे हाथ छुड़ाना भी मुझे याद हैं...।।

मुझे याद हैं तुम्हारा मुझसे इजहार करना,
तुम्हारा मेरा इंतज़ार करना भी मुझे याद है...।।

मुझे याद हैं तुम्हारा शर्म से झुकी पलकें उठा कर देखना,
तुम्हारा शर्म से पलकें झुकाना भी मुझे याद है...।।

मुझे याद हैं तुम्हें दुल्हन के लिबास में देखना,
तुम्हारा मुझे दूल्हे के लिबास में देखना भी मुझे याद हैं...।।

मुझे याद हैं तुम्हारा वो सिंदूर लगाते वक़्त पलकें झुकाना,
तुम्हारा उस वक़्त वो आंसू की एक बूंद गिराना भी मुझे याद हैं...।।

मुझे याद हैं तुम्हारा घबराहट में हाथ पकड़ना भी,
तुम्हारा मेरी बाहों में सामना भी मुझे याद हैं...।।

मुझे याद हैं तुम्हारी बाहों में सिर रख कर सोना,
तुम्हारा मुझे देख कर गुनगुनाना भी मुझे याद हैं...।।

मुझे याद हैं तुम्हारी सिसकियां ,
तुम्हारा हर गम मुझको बताना भी मुझे याद है...।।

मुझे याद है तुम्हारा बेवजह रूठ जाना,
तुम्हारा मुझे मानना भी मुझे याद हैं...।।

मुझे याद हैं तुम्हारा चेहरा आज भी,
हमारी सांसों का एक दूसरे में मिलना भी मुझे याद हैं...।।

मुझे याद हैं तुम्हारे साथ बिताया हुआ हर लम्हा ,
तुम्हारा मुझे नजर भर देखना भी मुझे याद हैं...।।


मुझे याद है...!!!♥️♥️♥️♥️




                     श्रेया सचान ✍️✍️