यह वादा रहा तेरा मेरा साथ रहे
हाथों में तेरे मेरा हाथ रहे ।
जैसे फूलों में खुशबू, हवाओं में बाहर रहे।
नदी का किनारा हो
समझौता तेरा मेरा प्यारा हो
यह वादा रहा तेरा मेरा साथ रहे
बिन देवता मंदिर सुना
प्यार बिना मन आंगन सूना
मेरी सांस में धड़कन तेरी
तुम प्राण मेरे में प्रियतमा तेरी
यह वादा रहा तेरा मेरा साथ रहे
तुम मिले तो जिंदगी पूरी
बिना तेरे मेरी हर सांस अधूरी
तुम राग में रागनी तेरी
आकाश में निर्मल चांदनी तेरी
गर रूठे तो मना लूंगी
तेरे प्यार पर सर्वस्व लुटा दूंगी
मैं रूठी ,तो मना लोगे तुम
मेरे ना जो नखरे उठा लो तुम
मेरी हर बात नजर से समझ जाओगे
हर समय तुम प्यार मुझ पर बरसाओगे
मुझे पूर्ण तुम कर जाओगे
बस यूं ही बस खट्टी मीठी तकरार हो
हर जन्म में बस तेरा साथ हो
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

3 टिप्पणियाँ