वो कोल्ड ड्रिंक्स के शौकीन है तो मुझे जूस पसंद है।

मुझे चटपटा पसंद है तो उन्हें मीठा हलवा।

मुझे आइसक्रीम अच्छी लगती हैं तो उन्हें रसमलाई।

मै आकाश में उड़ना चाहती हूं।

वो नदी किनारे बैठना चाहते है।

मुझे महफिलों में जाना अच्छा लगता है तो उन्हें तन्हाई पसंद है।

मैं छोटी छोटी बातों में ही खुश हो जाती हूं।

तो वो बड़ी से बड़ी बात पर भी अपनी खुशी जाहिर नहीं करते।

मै सारी बाते बताए बिना नहीं रह सकती।

वो सभी बाते अपने दिल में रखते है।

हम दोनों है कितने अलग अलग पर प्रेम है।

प्रेम कोई बंधन नहीं,प्रेम समर्पण है।



                  हरप्रीत कौर