ना प्यार जता तु इतना।
पंछी बन तूम उड़ जाओगी।
बनाओगी नया घरौंदा।
तुम छोड़ हमें अपनी नई
दुनिया बसाओगी।
बरसेगी मेरी आँखे।
याद कर तुम्हें नितदिन ।
तडपेगी मेरी ममता।
देख तारे गिन गिन।
सपना है मेरा तुम जिंदगी ।
अपनी सजाओ।
संग सजना के साथ।
अपनी बगियाँ तुम सजाओ।
याद हमें तुम रखना।
दिल से दूर ना जाना।
जब याद करूँ मैं दिल से।
मुझ से तुम बतियाना।
घर चाहे छूट जाए।
दिल में हमेशा रहना।
तन से अलग हो जाओ।
मन से साथ तुम रहना।
नीलम गुप्ता🌹🌹 (नजरिया)🌹🌹

5 टिप्पणियाँ