**********************
अपनों से बिख़रा,एक 'परिंदा'
कह रहा,टूटा 'औलाद' हूँ मैं
सदस्यों के बीच रहता था जब?
उसमें प्यार पाता था मैं
अपनों से बिख़रा.......
अपने 'जींवन' के बारे में सोचा
राज-मौसम सब बदला-खोया
तभी आयीं 'जींवन' में 'आँधी'
मेरे बसे 'खंभों' को तोड़ दिया
अपनों से बिख़रा.......
खुशियों का 'सपना' देखा जो मैं था
एक पल में 'मौसम' मोड़ लिया
'दु:खियों-असहायों' की 'किताबें'
पढ़ना,तब से शुरु किया
अपनों से बिख़रा.......
'तकदिरों' से मारा-फिरता,जब मैं था
माँ ही याद आती रहीं
'आकाश' में जब,तारों को देखा
'पिता' की आवाजें सुनाती रहीं
अपनों से बिख़रा.......
'आँखों' में 'पानी' की कतारें,तब भी
प्यार-'पूनम' की ओर गया
आसरा न कभीं 'हमदर्द' मिला
'विधि' के सहारे,छोड़ दिया
अपनों से बिख़रा.......
लेखक:-विकास कुमार लाभ
मधुबनी (बिहार)

1 टिप्पणियाँ