नये सर्टिफिकेट को सहेजने के लिए जैसी की फाइलें खोली वहां से मुझे आवाज आने लगी एक ने कहा अच्छा आज याद आ गई हमारी इतने साल हो गए हमें इस काल कोठरी में बंद हुए एक बार भी तुमने आकर हमें बीच में निहारा ही नहीं, रख दिया जैसे कोई वैल्यू ही नहीं हमारी । मैंने कहा नहीं ऐसी बात नहीं है मेरी प्यारियों।

फिर मैंने उन सब की मुलाकात उत्कृष्ट नाम के सर्टिफिकेट से करवाई ।जो कुछ दिन पहले हमें काव्य पाठ के लिए मिली तब State Bank off India ke excellence  सर्टिफिकेट ने आकर कहा आज हमारी उत्कृष्ट सहेली आ रही है उसका शानदार स्वागत करो सब जोर से तालियां बजाकर अरे तुम सब सोए हो कि जाग रहे हो, जागे हो तो तालियां बजाओ फिर, वहां पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। फिर उत्कृष्ट ने सब का आभार जताया अपने नए परिवार में शामिल होने के लिए ।

रंगोली प्रथम तो मुझसे लड़ हीं लगी इनको तो बस कुछ ही दिन हुए आए और तुम ने इन्हें वाहवाही दिला दी। वो उस जगह पर क्या कहते हैं उसे फेसबुक ,व्हाट्सएप ,मैसेंजर सुना है हमने वहां पर अपनी खुशियों को और खास चीजों को पोस्ट करते और ढेर सारी लाइक और कमेंट भी मिलते हैं। और कुछ तो अपना दिल भी दे जाते हैं। हमें भी देखनी है वैसी दुनिया हम पुराने जमाने के हुए तो क्या हुआ हमारी भी कोई वैल्यू शैल्यू है कि नहीं शांति छा गई वहां पर ।

मैंने सब से कहा तुम सब तो मुझे बेहद प्रिय हो तुम ही तो हो जिसने हर पल मेरा उत्साहवर्धन किया परफेक्शन का एहसास देकर परफेक्ट बनाया मुझे ।चलो आज तुम्हें मैं उस दुनिया में कदम रखवाती हूं ।जहां तुम्हें तालियों से नवाजा जाएगा ,जहां पर तुम जाने जाओगे ,जहां पर तुम्हें भी खूब प्यार मिलेगा। सब एक साथ मिलकर कहने लगे  hip hip hureee और मैं मुस्कुराने लगी।😊😊😊

लेकिन लेकिन अगर किसी गलत हाथ में पहुंच गई तुम सब तो हम पर अंकित नामों का दुरुपयोग हो गया तो आजकल साइबर क्राइम कितनी बढ़ चुकी है तुम सबको पता नहीं मेरी नादान सर्टिफिकेटियों जितनी महफूज तुम फाइलो में हो कहीं और नहीं रहोगी। हर वक्त किसी ना किसी की निगाहों में तुम सब रहोगी ।अगर तुम सब को कुछ हो गया तो हम अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाएंगे मेरी प्यारियों यहीं पर रहो आजकल ज्यादा दिखावे के भी खूब नुकसान झेलने पड़ते हैं ऐसा कहकर अंतर्राष्ट्रीय गायत्री परिवार की सबसे बड़ी सदस्या 81% एक सांस में कह कर चुपचाप बैठ गई ।

अब चलो सब के सब फाइल के अंदर, राष्ट्रीय सेवा योजना के "बी" सर्टिफिकेट ने पूरी  लीडरशिप के साथ कहां अब उनकी बात को भला कोई टाल सकता था सब के सब लाइन बनाकर फाइल्स की ओर आगे बढ़ने लगी
इस बीच हमने भी सबसे पक्की वाली प्रॉमिस किया बीच में तुम सब से मिल लिया करेंगे हम ।
चलते-चलते डांस की सर्टिफिकेट डांस करने लगी और उसे देख कर फिर सारी सर्टिफिकेट तालियां बजाने लगी👏✌🤘👍

                राजेश्वरी ठाकुर 
                  छत्तीसगढ़