जीवन साथी तुम्हें--
गजरा बना बालों में सजा लू
सिंदूर बना मांग में सजा लू
बिंदिया बना माथे पर चमका लू
कजरा बना आँखों में बसा लू
बांसुरी बना होठों से लगा लू
हार बना गले से लगा लू
धड़कन बना दिल में बसा लू
कमरबंध बना कमर से बाँध लू
बाजूबंद बना बाहों से बांध लू
पायल बना पैरों में पहन लू
जीवन साथी तुम्हें दुनिया से छुपा
अपनी बाहों में भर लू
अंजू

1 टिप्पणियाँ