उन दिनों टेप रिकॉर्डर में
चलतीं थीं कैसेट...
गीतों का आनंद देतीं थीं
कैसेट....
जब रिकार्ड करते थे कोई
गाने तो सब की आवाजें
भी साथ ही रेकॉर्ड करतीं
थी वो कैसेट....
नए और पुराने गानों की
धूम मचातीं थी
वो कैसेट....
अगर खुल जाती तो आपस
में कैसेट की टेप ...
सुलझाने पर भी न सुलझातीं
थीं वो टेप ....
उलझनें और सुलझने में रहतीं
थीं वो कैसेट...
फिर भी सबसे बड़ा मनोरंजन
का साधन थीं वो कैसेट...!
अब तो दिखाई नहीं देतीं अब
न कहीं भी हैं वो
कैसेट.....!
🌱🌱मनु✍🏻

0 टिप्पणियाँ