खास होती है पहली मुलाकात, 
 होती है इसमें भीनी सी खुशियों की बरसात, 
न होती दूरी न कोई शिकवा
 सब लगता है बस अपना से
 ये अनुभूति कुछ खास है
 ये अद्भुत सा अहसास है, 
इसमे होती है मीठी सी बतिया, 
पल कहते है अनकही सी कहानियां 
जन्मो के बंधन बंध जाते है उस पल,
 सुख और दुख भी बांट देते है यू ही अपनेपन मे
 कोई बात नही अगर न हो  
बड़ी पर मुलाकात बड़ी गहरी होती है 
इसमे मधुर सपने सजते है, 
कुछ नए कुछ पुराने विचार सजते है
 रिश्तो की लड़ी के मोती है सुंदर जो देते है
 प्यार का समंदर
 इस पहली मुलाकात का क्या कहना 
ये तो एक दूजे के लिए प्यार का गहना है
 जो सच्चे प्रेमियों ने पहना है,
 गजब की वफ़ा का फैला आकाश है, 
जिसमे चमकता सृजन सूर्य का प्रकाश है
 ये पहली मुलाकात का 
 सुखद अहसास है,

         डॉ सुरभि जैंन "श्रुति"
          सतना,मध्यप्रदेश🌺🌺💐💐🌹🌷🌷🌷🌷🍁🍁🍁🍁🌸🌸⭐✨🌟🌟🌈🌈🌈🌄🌄