ज़िन्दगी छांव भी है, धूप भी 
यहां सुकून से भरी शाम है 
दिलों में भरा प्यार है 
प्यार में झलकता मान है ।।।

अपनों से बंधे सब रिश्ते हैं,
खिलखिला कर ये हसतें हैं ,
कोई पीछे ना छूटे 
साथ सभी की चलना है 
यहीं जीवन को पलना है ।।।

बहुत कुछ करने की चाहत ,
साथ होती अपनों की राहत ,
जीवन पथ की प्रेरणा है 
यही मेरी संकल्पना है ।।।।।

समय की धूप जब छाती है ,
आंधी गमों की आती है,
चुर चूर हो जाते सपने ,
नैना नीर बहती हैं ।।।

हर लम्हा तपती दोपहर सी ,
दिल की नस नस जलती है,
कल्पनाओं ,अरमानों की राख 
भविष्य की दीवार पर मलती है ।।।

सुबह फिर इक आती है,
  राग जीवन में लाती है ,
संजोकर फिर अपने सपने 
दौड़ नई लगवाती है ।।।
ना रुकना है , ना थकना है 
उदेदश्य जीवन का समझाती है ।।।

यही जीवन का निचोड़ है ,
यही जीवन का दृष्टिकोण है ,
यही जीवन का दृष्टिकोण है !!!!
      
      कीर्ति चौरसिया
जबलपुर ( मध्य प्रदेश)