रंगों की होली 
सिखाती है घुलना मिलना 
सारे रंग है अलग अलग 
फिर भी मिलकर लाते है 
खुशियाँ अनेक 
रंगो से सरोबार करता
घर का कोना कोना 
महकते पकवानों की सुगंध 
करती मन को आनंदित 
सुबह सुबह चुपके से 
गालों पर गुलाल लगाना 
और भाग कर छुप जाना 
और लेना बढ़ो का आशीर्वाद 
ऐसे ही रंग बिरंगा खुश रहे 
सबका घर संसार


अंजु जैन