रंग एक प्रेम का होली 
के रंगों में मिलाते है...!
आओं होली को ओर 
भी रंगीन बनाते है...!!

चेहरों की रंगत तो 
हर पल बदलती रहती है...!
जो कायम रहें हरदम 
आओं एक ऐसा रंग बनाते है...!!

थोड़ी सच्चाई, थोड़ी सी अच्छाई 
इन रंगों में मिलाते है...!
होली के पावन पर्व को 
ओर भी पवित्र बनाते है...!!

कोई देश के रंग में रंगा है 
तो कोई प्रेम के रंग में...!
जो एक कर दे, दो दुश्मनों को 
आओं एक ऐसा रंग बनाते है...!!

रिश्तों में की खटास 
को मिटाते है...!
आओं एक ऐसी रंगों वाली 
होली मनाते है...!!

रंग एक प्रेम का होली 
के रंगों में मिलाते है...!
आओं होली को ओर 
भी रंगीन बनाते है...!!
                
      आरती सुधाकर सिरसाट
      बुरहानपुर मध्यप्रदेश