१.प्रीत पलाश
केसरी तन रंगे
फाग धुलंडी
२.प्रेम गुलाल
रंगे लाल मलाल
बेरंगी होली
३. डफ की थाप
फाग गाए गोरियां
रंग फुहार
४. बसंती फाग
लहराएं छोरियां
गांव गोरियां
५.गैर की धूम
थिरकती टोलियां
वीरान गांव
६. कोरोना काल
फिके तीज- त्योहार
रूठा आंगन
७.खोया है चांद
दुबका आसमान
होली दहन
८. रौनक सूनी
चुपचाप आंगन
सहमे बच्चे
९.मिटा कहर
रंगीन हो शहर
होली हुल्यारे
१०.संताप हरो
जग की पीर मेटो
रूठी प्रकृति
*************
मीनाक्षी कुमावत मीरा
रोहिडा( पिंडवाड़ा )
सिरोही ,राजस्थान

0 टिप्पणियाँ