दुनिया का सबसे
सुंदर दर्पण है...!
जिसनें किया इंसान
पर सब अर्पण है..!!
प्रकृति का यहीं
तो वर्णन है...!
हरियाली कि चादर ओढे
चारों ओर का आवरण है..!!
बारिशों कि बूदों में
खोया एक राज है...!
आँखों से बहें या
सावन का साज है..!!
कितनी खूबसूरत
ऐ तस्वीर है...!
जिसनें सवारी इंसान
की तकदीर है..!!
आरती सुधाकर सिरसाट
बुरहानपुर मध्यप्रदेश

2 टिप्पणियाँ