तुमसे बातें करना
और प्रेम हो जाना
फिर सुबह तुमसे बातें करना
और फिर से प्रेम हो जाना
कितनी साधारण सी बात है
तुमसे बातें करके ऐसे सुकून मिलता है
जैसे दुनिया की सारी खुशी मिल गई हो।
जब तुम्हारे साथ होती हूं
तो धड़कन महसूस होती है
पृथ्वी घूमने लगती है
तुम्हारा साथ ही मेरे
जीने की वजह है।
जब तुम मुझे छूते हो
वो सुख की अनुभूति होती है
मानो हमारा प्रेम पूर्ण हो गया हो।


                 हरप्रीत कौर