🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈
दोस्तों की दोस्ती चटपटी खट्टी मीठी इमली सी लगे।
दोस्तों का दोस्ताना अंदाज चाट मसाले सा लगे।
तेरी समझाइशें किटकैट कि चाकलेट सी लगे।
तेरी फरमाईशें दही बडे़ सा बेहतरीन लगे।
दोस्तों का रुठना तीखी मिरची सा लगे।
दोस्ती मे मनाना मीठी शहद सी लगे।
दोस्तों का प्यार अचार, मुरब्बा सा लगे।
दोस्तों की जिद नमकीन सी लगे।
तेरा चिपकना गोंद की लड्डू सा लगे।
तेरा बिछड़ना बेस्वाद, बिना नमक सा लगे
तेरा मुस्कुराना चमचम स्वीट सी लगे।
दोस्तों की नफरत कड़वे करेले सी लगे।
ये दोस्ती हम नही तोडेंगे ,क्योंकि
तेरी दोस्ती पकवान सी पाक लगे।
🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈
राजेश्वरी ठाकुर
छत्तीसगढ़

2 टिप्पणियाँ