🍁🍁🍁 ॐ 🍁🍁🍁
जिंदगी क्या है, चुनौतियों का
खजाना है ,सभी किरदार है यहां-
हम सभी को, अपनी अपनी भूमिका निभाना है
किस मोड़ पर क्या ठोकर लग जाए-
गिरना तो सब को है यहां
फिर भी गिरकर उठ जाना है
यह जिंदगी है क्या, चुनौतियों का खजाना है
अपने -अपने हिस्से का दर्द सब को सहना है
सहकर जो मुस्कुराए,यह हुनर सभी को दिखाना है
सुख तो एक छाव है जिंदगी के सफर की
कुछ देर के लिए आती है और चली जाती है
लेकिन दुख का साथ हर पल-
हर कदम पर निभाना है
यह जीवन एक ड्रामा है
हां,अब सबको अपना अपना किरदार
हर पल, हर कदम,हर क्षण निभाना है
जिंदगी क्या है, चुनौतियों का खजाना है
सभी किरदार है यहां, हम सभी को अपनी अपनी भूमिका निभाना है।
संगीता वर्मा✍✍

1 टिप्पणियाँ