सीमा राहुल के फोन पर लगातार फोन कर रही थी पर उधर से कोई भी रिप्लाई नहीं आ रहा था। सीमा सोच में पड़ गए आखिर क्या हो गया? कुछ घंटों बाद राहुल का फोन आया सीमा बरस पड़ी मैं कब से फोन लगा रही थी तुम उठा क्यों नहीं रहे थे। राहुल ने कहा पापा को लव मैरिज शादी पसंद नहीं है अगर शादी करनी है तो दहेज में 20 लाख चाहिए। सीमा ने गुस्सा होते हुए कहां राहुल 2 साल से हम दोनों लिव इन रिलेशन में हैं। दोनों के घरवालों को अच्छी तरह पता है हम लोग जल्द ही शादी करने वाले हैं फिर यह दहेज की बात कहां से आ गई। मैं तुमसे ज्यादा ही कमाती हूं । देखो सीमा मेरे पिताजी पुराने ख्यालात वाले आदमी है पहले तो उन्होंने यह शादी रिजेक्ट कर दिया उन्होंने कहा जो लड़की शादी के पहले साथ में रहती हो उसका कैरेक्टर का क्या पता। लेकिन बाद में मैंने उनको राजी कर लिया और कहा वह सब पुराने जमाने की बात है आजकल बड़े शहरों में लोग लिव इन रिलेशन में रहते हैं तब जाकर मेरी बातों पर सहमत हुए पर आजकल दहेज के बिना शादी कहां होती हैं। सीमा ने गुस्से से फोन पटक ते हुए कहा आखिर तुम अपने हैसियत पर आ ही गए बड़े चांद और सितारे तोड़कर लाने की बात करते थे एक अपने डैडी को मना नहीं सके। सीमा ने राहुल को फटकारते हुए कहा 20लाख क्या मेरे अकाउंट में बहुत पैसे पड़े हैं पर मैं उस व्यक्ति से शादी करना चाहती हूं जो दहेज विरोधी हो मुझे एक अच्छा जीवन साथी और परिवार चाहिए ना कि दहेज लोभी। यह कहकर सीमा ने फोन काट दिया। सीमा की आंखें डबडबा गई क्या-क्या हसीन सपने देखे थे राहुल और अपने जिंदगी के बारे में पर कुछ ही पलों में अपने सपने टूटते हुए देखकर अंदर से सीमा भी टूट गई थी। मन को हल्का करते हुए सोचा अच्छा किया या गलत किया पता नहीं पर शायद ठीक ही किया। कम से कम मेरी जिंदगी बर्बाद होने से बचे शादी के पहले असली चेहरा तो नजर आ गया। वैसे भी मैं खुली आजाद पंछी की तरह जीना चाहती हूं ऐसे घुट घुट के जीने से अच्छा है राहुल से ब्रेकअप करना। सीमा के चेहरे पर बहुत ही सुकून महसूस हो रहा था उसने फौरन ही अपने दोस्त के पास फोन लगाया और कहा राहुल से मेरा ब्रेकअप हो गया है राहुल घर गया था पहले तो उनकी फैमिली लिव इन रिलेशन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की फिर दहेज की मांग करके मेरा दिल तोड़ दिया। मैं नहीं चाहती इस तरह से और भी मैं मानसिक तनाव झेल लूं। तू कहां रह रही है आजकल सीमा के दोस्त अलका ने कहा पेइंग गेस्ट मैं रह रही हूं अगर इच्छा है तो आ जाओ बहुत ही अच्छे दिलवाले आंटी और अंकल कभी मां-बाप की कमी महसूस नहीं होने दिया। सीमा ने फोन रखते हुए कहा मैंने सामान लगभग पैकिंग कर लिया है अभी मैं तेरे पास ही आ रही हूं। कार में बैठी सीमा अपने ख्यालों में डूबी आखिर मैंने सही फैसला लिया 21वी सदी में होते हुए क्या किसी लड़की को अपनी जिंदगी खुलकरजीने का अधिकार नहीं है क्या। यह सोचते हुए उसकी आंख कब लग गई पता नहीं चला ड्राइवर की आवाज सुनकर उसकी आंखें खुली मैडम आपका गंतव्य स्थान आ गया। .....
सपना कुमारी
बिहार पटना
1 टिप्पणियाँ