वक्त बदल गया, अंदाज बदल गए
तुम बदल गए, तुम्हारा नाम बदल गया,
ज़िन्दगी बदल गया, जीने का अंदाज बदल गए,
आंखों से बहते आंसू बदल गए,
तुम बदल गए इस सफर में,
अनोखा अंदाज था,कभी एक राज था।
सफर सुहाना था,पर आज वक्त बदल गया,
ख़ुशी था , गम था,कुछ सपने और कुछ रंग थे,
कुछ ख़ामोश जुबान था,कुछ बदल सफ़र का राज था,
कमी कुछ नहीं था,बस बदल गया
जीवन का सास था,
कितनी अजीब है, जिंदगी पल भर में सब बदल देता है।
किसी के अपने तो किसी के सपने,
दिल में,सफर का एक राज था।बदल गया सब आज था।
लक्ष्मणी खरे 🖌️

0 टिप्पणियाँ