हे रघुराई कृपा करों 
तेरे चरण है हे रघुराई
हम दुखीयन पर दया करो
विपदा घड़ी है आई 

हे रघुराई कृपा करों
संकट से है सभी घिरे
अद्भुत शत्रु वश ना चलें
कष्ट से उबारो रघुराई

हे रघुराई कृपा करों
दीन दुःखी सभी मानव
ऐसी क्या हुई है पाप सभी से 
क्षमा करों हमें  रघुराई

हे रघुराई कृपा करों
द्वार पड़े तेरे हम सब 
नाश हो अदृश्य शत्रु का 
अब नहीं जात पीड़ा सह जाई


कृपा करों रघुराई दया करो रघुराई
क्षमा करों रघुराई कष्ट हरो रघुराई
हे रघुराई कृपा करों
हे रघुराई कृपा करों



          ‌  मित्र