ये जगमग सपनो की दुनिया बहुत प्यारी है,
 इसमे होती है बहुत सी उम्मीदे, 
अपना लो इन सपनो की प्यारी सी दुनिया को ,
 ये जीने का बेहतरीन मकसद देती है,
 रोज जी लो इन प्यारे से सपनो को,हर पल,एक नई उमंग नए उत्साह के साथ, 
ये जीवन की आधार शिला है,अपने सपनो की उड़ान को पंख दे दो,
 इनमे हौसला और आशा के सुनहरे पंख लगा दो,
 खुशी भी देते है,सपने 
 जीने का आधार भी
 अपनो को एक आसमान भी देते है प्यार भरा,
 जी कर आगे बढ़ो इन सपनो को
 यही सब कुछ है तुम्हारा 
तेरे अस्तित्व का एक चमकता प्रकाश
 पूरा होगा हर सपना मन मे रख पक्का बिस्वास। 


            डॉ सुरभि जैंन "श्रुति"
               सतना,मध्यप्रदेश