🌻🌻🌻🌻 ॐ 🌻🌻🌻🌻
माँ सरस्वती वीणा वादिनी
संगीत की देवी विद्या दायिनी

मां तुम को प्रणाम 
अपनी कृपा बनाए रखना

माँ मेरी, छोटी सी विनती है तुमसे
अपने सुरों की वर्षा को तुम--

घर घर में बरसाए रखना
ना रहे कोई अनपढ़ अशिक्षित 

ना ही दबे, किसी की प्रतिभा
अपने नैन चक्षु की कृपा 

अपना आशीष, सभी के सिर पर
आप, हमेशा बनाए रखना

माँ तेरी इस दुनिया में-- 
भेद-भाव क्यों होता है 

कोई कितना मालामाल है 
कोई रोटी को रोता है

यह हालात देख -देख कर--
मेरा दिल तो रोता है

किसी -किसी का--
सपना पूरा झटपट से हो जाता हैं

और कोई प्रतिभाशाली,  होकर भी 
वह पीछे रह जाता है 

सब का सपना- साकार हो जाए--
तुम ऐसा वरदान दो माँ

अपनी कृपा का दान-- 
तुम हर व्यक्ति को दे दो माँ

ना टूटे किसी का मनोबल 
ऐसी शक्ति दे दो माँ--

ना हो कोई लापता--
कुछ ऐसी राह दिखा दो माँ

अपनी शक्ति की भक्ति से
सब को सजग बना दो माँ

हे मां सरस्वती वीणा वादिनी 
सबको राह दिखा दो माँ।

         🌻 संगीता वर्मा🌻