समोसे के जादू से 
कोई बच नहीं पाता है
मैदे की साड़ी मे लिपटी
साड़ी की प्लीट्स जमा कर रखती हूँ
नाम है मेरा समोसा
भारतीय व्यंजनो की महारानी हूँ
सिर पे सरताज लिए घूमती हूँ
मोटी सेठानी सी लगती हूँ
आलू मसाला के संग इश्क लड़ाती हूँ
वो.कुछ इस तरह मेरी रूह मे समा जाता है
मेरी जिंंदगी को चटपटा बना जाता है
जब तेल मे मेरी छुन - छुन सिकाई होती है
सौंदर्य मेरा निखर जाता है
हर किसी को खूश्बू की भनक पड़ते ही 
मेरी ओर खींचा चला आता है
चाह कर भी ना अपने कदमो को रोक पाता
कुरमुरी कुरमुरी काया देखकर
मुहँ मे पानी आ जाता
कभी अपना मन तो कभी अपना स्वास्थ्य की सोचता है
मेरी काया को देखकर अपना दिल हार जाता है
खट्टी मीठी इमली की चटनी के साथ 
चटपटा सिंघाड़ा लेकर
एक दो सोचकर पाँच सात खा लेता है

शिल्पा मोदी✍️✍️