श्री राम के जन्म दिवस पर रामनवमी की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं साथ ही दो शब्द समर्पित...🙏 जय श्री राम

 जन्म से राम तक मृत्यु से राम तक 
जिंदगी के सभी नित नए काम तक...

राम रंग लग गया श्वेत से श्याम तक 
मिथिला से अवध वनवास से राम तक...

 राम रट लग रहा दशरथ मुख राम तक
राम अंदर बसे कंठ से प्राण तक...

राम मृत्यु से परे सत्य है राम तक
 राम है एक दिशा लक्ष्य साध राम तक...

राम कण कण बसे ढूंढ ले राम  तक
राम सुबह मिले संध्या राम तक...

 राम है तो शुरू खत्म भी राम तक 
राम धुन है बसे तुलसी घाट तक...

 राम रटे है लगी राम से राम तक...

 जन्म से राम तक मृत्यु से राम तक 
जिंदगी के सभी नित नए काम तक...

 स्वरचित@ लक्ष्मीनारायण।

🙏🙏🙏