======
एहसास दिल का दिल से होने दो
रिश्ते का नाम दे कर पराया मत करो
एक बार कह जो दिया तुम मेरे हो
तो मेरे ही रहोगे रिश्ते की डोर से क्या
डोर तो एक बंधन में बाँध देगी बस
उस एहसास को खत्म मत होने दो
जो दिल से दिल मिलकर हुआ हो
रिश्ता तो हल्की सी गलती से टूट जाएगा
एहसास का बंधन अटूट है सदा बँधा मिलेगा
कह जो दिया मेरे हो मेरे ही रहोगे
अंजू

0 टिप्पणियाँ