प्यार में अभिभूत हो
तुम्हारे बांहों के घेरे में
आंसू बहाना
अच्छा लगता है ।

मेरी दासी नहीं
सहचरी हो 
तुम्हारा यह कहना
झुक जाने का मन करता है ।

मत घबराना कभी
मैं हूं ना
तुम्हारा यह आश्वासन
सुकून देता है ।

जिंदगी के दुख-सुख में
साथ रहेंगे
कहकर चूमना
जन्नत का मजा देता है ।