उफ्फ ये पति
खुद को समझते क्या है
पत्नी के हाथो मे फोन देखते ही
इनके तनबदन मे आग लग जाती है
उफ्फ ये पति
कहते तो ऐसे है
जैसे ये ही सारा घर का काम करते हो
एक तो इनका घर देखो बच्चों को देखो
इनकी मनपसंद खाना बनाओ
फिर भी संतुष्टि नहीं होती है
उफ्फ ये पति
पत्नी के हाथो मे फोन देखते ही
आँखे तो ऐसे तरेरते है
जैसे हाथो मे फोन नहीं
बायफ्रेंड के हाथ पकड़ रखा हो
उफ्फ ये पति
खुद को कुशाग्र बुद्धि का समझते है
पत्नी को अपनी तुलना मे कम आँकते है
और पत्नी से ही पूछकर सारा काम करते है
उफ्फ ये पति
चाहते है उनकी पत्नी
अपने सपनों की उड़ान भरे
मगर खुन्नस निकालने से पीछे नहीं हटते है
उफ्फ ये पति
जानते है पत्नी को संभालना उनके वश मे नहीं है
जानते हुए भी
ना जाने क्यो जान बूझकर
अपनी शामत को दावत देते है😂😂
शिल्पा मोदी✍️✍️

0 टिप्पणियाँ