मेरा प्यार है सबसे प्यारा 
कोई नहीं है दूजा यारा 
मैंने जीवन उस पर वारा 
वो ही मेरा एक सहारा 
मुझे आना पड़ेगा, दुनियां में दोबारा 
जन्मों जन्म का रिश्ता हमारा 
वो मेरी आँखों का तारा 
उस बिन लगे चहूँ ओर अँधियारा 
उस बिन मेरा सूना जीवन सारा 
पग पग पर उसने मुझे दिया सहारा 
उस बिन मुझे जीना नहीं गँवारा 
उससे ही है मेरा रोशन जीवन सारा 
क्योंकि मेरा प्यार है सबसे प्यारा..... 

पवन शर्मा