जुल्फों को सहलाते हुए
गले तुमको लगाकर
पा जाता हूं
दोनों जहान ।

आंखों में तुम्हारी देखते हुए
तुम्हारे स्पर्श को अनुभव कर
सुकून मुझको मिलता
बेशुमार ।

धड़कते दिल से
होठों को तुम्हारे छू कर
नशा छा जाता है
बेमिसाल ।

बाहों में मेरी सिमटते हुए
सीने में मेरे चेहरा छुपा कर
कर देती हो तुम मुझको
आबाद ।

हे प्रियतमा,
मैं करता हूं इकरार
तुम से प्यार है
बेहिसाब ।

करता हूं वादा
मेरा प्यार
ता उम्र रहेगा 
बरकरार ।