माँ है तो जीवन में खुशहाली,
माँ है तो मायके की लाली,
माँ है परिवार की डोर,
जिसमें बँधा हर रिश्ते की छोर,
नज़र लगे तो नज़र उतारी,
माँ की तो हर बात निराली ।☺
दुख का जब छाता है बादल,
सुख देता है माँ का आँचल,
दुआओं की जब करे बरसात,
ममता का कराती एहसास,
देख के ऐसा प्यार गम छू भी ना पाती
माँ की तो हर बात निराली ❤❤
चाहे दुख कितना भी हो ,
अपना दुख छुपाती है😌
बच्चे मेरे खुश रहे हमेशा
इसलिए मुसकाती है😊😊😊
प्यार से खाना बनाती है,
स्नेह से सबको खिलाती है ।
कुछ कम पर जाता खुद के लिए
ये भी नहीं बताती,
माँ की तो हर बात निराली☺❤
करती हो सृष्टि का सृजन,
है अदभुत शक्ति का मिश्रण,
ममता का कर्ज ना चुका पाऊँ
चाहे लूँ कितने जनम ।
करती हूँ मैं तेरा वंदन👼👼🙇
हे मातृशक्ति तुम्हें शत- शत नमन,🙏🙏🙏

0 टिप्पणियाँ