सकारात्मक सोच,रखना है हमें
कोरोना के विरुद्ध,लड़ना है हमें ।।
सोच ही निर्भर करती,जीवन में हमारे
फिर... इस महामारी से हम क्यों हारे ।।
कोरोना के विरूद्ध ,जीतना है जंग
दूर रहकर भी,हमको रहना है संग ।।
एक-दूसरे का,मनोबल है बढ़ाना
हम सबको,कोरोना को है हराना ।।
सकारात्मक सोच व दृढ़ इच्छाशक्ति
कष्टनिवारण बन,दे नई जीवनशक्ति ।।
सकारात्मक सोच, रखना है हमें
कोरोना के विरुद्ध ,लड़ना है हमें ।।
मनीषा भुआर्य ठाकुर (कर्नाटक)

1 टिप्पणियाँ