कोशिश कम न करना
आए जो,मुश्किलें कितने
डटे रहना,अपने पथ पर
कम न कर,इरादों को अपने
कोशिश कम न करना
चाहे कुछ भी,हो जाए
तू हार न,कभी मानना
दूर न ,मंजिल हो पाए
कोशिश कम न करना
आये जो,उतार-चढ़ाव
हिम्मत कम ,न करना
मिलें जरूर,तुझे ठहराव
कोशिश कम न करना
मुश्किलें,जिससे है डरती
बस तुझे,मंजिल तक पहुंचना
कोशिश,नाकामी को दूर करती
कोशिश कम न करना
कर मुकाबला ,तू निडर
तेरे कदमों में है मंजिल
करता है,तुझ पर निर्भर
कोशिश कम ना करना
आये जो, मुश्किलें कितने
डटे रहना,अपने पथ पर
कम न कर,इरादों को अपने
मनीषा भुआर्य ठाकुर(कर्नाटक)

0 टिप्पणियाँ