पर्यावरण स्वच्छ बनाना होगा
धरा पर वृक्ष लगाना होगा
प्रकृति तुम्हें देती बहुत कुछ
हवा, पानी धूप सब कुछ
मत तुम वृक्षों को काटो
जीवनदायिनी प्यारे वृक्ष
ऑक्सीजन सदियों से प्रकृति देती
तुमने काटे वृक्ष
प्रकृति को किया है असहाय
अब जब वापस दे रही प्रकृति
तू काहे घबराए
जाग जा अभी जाग जा
एक एक वृक्ष सभी लगाओ
आओ प्रकृति को हरा-भरा बनाए
जीवन आने वालों का बचाएं
मत धरा का तुम दोहन करो
वृक्ष लगाओ पेड़ लगाओ
सुंदर भारत का निर्माण करो
प्रकृति से ना खिलवाड़ करो।।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

1 टिप्पणियाँ