क्या एक लड़की होना कोई गलती है? इस समाज में हर चीज़ की गुनहगार एक लड़की की होती है, आखिर क्यों?

आज भी अगर महाभारत की बात उठे.. तो कुछ लोग द्रौपदी को महाभारत के युद्ध का कारण बताते हैं... क्यों? क्या गलती थी द्रोपदी की?  ये की वो एक स्त्री है?
भरी सभा में उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की गई इसमे भी उसकी गलती थी?


आखिर कब तक एक लड़की को ही अग्निपरीक्षा देनी होगी? भूमिजा सीता जिन्हे अग्नि ने भी पवित्र करार दिया.. फिर क्यों श्रीराम ने ऐसे ही किसी की बात सुनकर उन्हें त्याग दिया?
अगर रावण ने उनका हरण किया तो उसमें उनकी क्या गलती थी?


लड़की के पैदा होने पर कुछ लोग कहते हैं कि घर में देवी ने जन्म लिया है। तो क्यों वे उस देवी को मरने के लिए कचरे के डिब्बे में छोड़ आते हैं? अरे उस नन्ही दी जान को तो इस दुनिया के बारे में कुछ पता भी नहीं होता... तो क्यों उसे पैदा होते ही दुनिया वाले अपना भयंकर रूप दिखाना शुरू कर देते हैं।

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। हमारे भारत में तो नारी को पूजा जाता है.. प्रथा है ऐसी। देवी का रूप मानते हैं उन्हें। नवरात्रि के समय पूरे आदर और सत्कार के साथ उन्हें पूजते हैं...
फिर क्यूँ कुछ दिनों के बाद उसी देवी का शव  हमें कहीं पर पड़ा मिलता है? रेप करते वक्त लोग ये क्यों नहीं सोचते कि उनके घर में भी बहन बेटियां है।

क्या गलती थी अशिफा की? क्या गलती थी निर्भया की? क्या गलती थी प्रियंका की? न जाने कितने नाम तो आज तक हम लोगों को पता ही नहीं है.. आखिर कब तक ऐसा चलेगा?
कब तक एक मां अपनी बेटी के सही सलामत घर आने का इंतजार करती रहेगी?
कब तक एक बाप अपनी जीवन पूंजी उस बेटी की दहेज में लगाएगा? क्या बिना दहेज के बेटी को अपनाया नहीं जा सकता? दहेज ना ले जाने पर उसे जलाना ही इकलौता रास्ता बचता है ससुराल वालों के पास?
किसी भाई की बहन,किसी माँ के जिगर का टुकड़ा, किसी पिता की जिंदगी होती है वो बेटी... और वो दरिंदे कुछ सामानों के लिए उसे ऐसे ही मरता हुआ छोड़ देते हैं।

कब तक एक मां बाप अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए कानून के आगे हाथ फलाएंगे? आखिर कब तक चलेगा ये सब?
कब तक बेटियों को एक लड़की होने का बोझ ढोना पड़ेगा? कब तक उन्हें एक लड़की होने की सजा मिलेगी? कब तक उन्हें उस जुर्म की सजा मिलेगी जो उन्होंने किया ही नहीं?
कब तक वह बेकसूर मां बाप अपनी बेटी को याद कर आंसू बहाएंगे? कब तक एक बाप बेटी के जन्म पर खुश होने से ज्यादा दुखी इस बात पर होगा कि इस दुनिया में मौजूद दरिंदो से कैसे बचाऊंगा मैं इसे?
आखिर कब तक चलेगा ये सब?
आखिर कब तक एक लड़की होने की सजा मिलेगी?

  
                           ----✍️ तनु त्यागी 😇

-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-: