1
सूरजमुखी
सूर्योदय में खिला,
वो मुस्कुराया ।
2
सूरजमुखी,
ने देखा जब मुझे,
वो खिल गया ।
3
सूरजमुखी,
लोकप्रिय है पुष्प,
सुंदर प्यारा ।
4
सूरजमुखी,
घूमता चारों ओर,
सूर्य की धुरी ।
5
सूरजमुखी,
शोभा बागवान की,
कितनी प्यारी ।
6
सूरजमुखी,
आर्कषक है पुष्प,
गंध रहित ।
7
सूरजमुखी,
लगी दो टहनियाँ,
फूलदान में ।
8
सूरजमुखी,
पीला लाल सफेद,
रंग बिरंगा ।
9
सूरजमुखी,
रोनक है बागों की,
चहक रहा ।
10
सूरजमुखी,
आन,बान, शान है,
महक प्यारी ।
हाइकु रचना -रजनी कटारे
जबलपुर ( म.प्र.)

0 टिप्पणियाँ