यादों के सुंदर गलियारे में
प्यार की यादें रहने दो
खट्टी यादे जाने दो बस
मीठी यादें रहने दो
जख्म दिए जिन बातों ने
उन बातों को अब जाने दो
बस भुलाकर सब कुछ
मीठी यादें रहने दो
क्यों कुरदे हम उन बातों को
जो आज भी दिल को जला रही
जो बातें मन को शीतल कर दे
बस अब उनकी जगह रहने दो
यादों का सफर था प्यार भरा
कुछ कड़वाहट कुछ शहद भरा
चलो सिर्फ प्यार बिखेरे जीवन में
मुस्कुराहटों को अब सजने दो ।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ