उम्मीद कहने को छोटा सा लफ्ज़
पर जीने के बहुत काम आती है उम्मीद
हमारी हर इच्छा पूरी करने में
हमारा साथ देती है उम्मीद,
आगे बढ़ने का साहस देती है उम्मीद
हमारा हौंसला बढ़ाती है उम्मीद
नींद तो आती है,पर सोने नही देती उम्मीद।
जब हम सोच सोच कर थक जाते है
तो फिर सामने खड़ी हो जाती है उम्मीद।
उम्मीद हमें ऊर्जा देती है,
हर पल ऊर्जावान बनाएं रखती है उम्मीद।
जीवन को महकाती है उम्मीद,
जब अकेलापन लगे सब कुछ बेगाना सा लगे,
एक अलग एहसास कराती है उम्मीद
उम्मीद पर ही दुनिया कायम है,
उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना मेरे
दोस्तों,
ये बेगानो को भी अपना बना देती है उम्मीद।
आज मानव कोरोना से त्रस्त है,
सब ठीक हो जायेगा,ये यकीन दिलाती है उम्मीद।
हरप्रीत कौर

0 टिप्पणियाँ